भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग-1

ये सभी प्रश्न राष्ट्रीय व राज्य स्तर की परीक्षाओं के लिए विशेष तौर पर तैयार किये गए हैं | यह शृंखला RO/ARO, HPSSC, Banking, High court, All State PSC, HSSC, HPPSC, UPPCS तथा अन्य सभी एग्जाम के लिए बहुत उपयोगी है |

सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं -

1. निम्नांकित कथनों का विचार करें एवं 'चैत्य' व 'विहार' में क्या अन्तर है इसे चुनें :
(अ) 'विहार' पूजा स्थल होता है जबकि 'चैत्य' बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है।
(ब) 'चैत्य' पूजा स्थल होता है जबकि 'विहार' निवास स्थान है।
(स) दोनों में विशेषत: कोई अन्तर नहीं है।
(द) 'विहार' एवं 'चैत्य' दोनों ही निवास स्थान के रूप में प्रयोग हो सकते हैं।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल पाश्र्वनाथ से संबद्ध होने के कारण जैन सिद्ध क्षेत्र माना जाता है :
(अ) चम्पा
(ब) पावा
(स) सम्मेद शिखर
(द) ऊर्जयन्त

3. बुद्ध की मृत्यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की?
(अ) महाकस्सप
(ब) धर्मसेन
(स) अजातशत्रु
(द) नागसेन

4. निम्नलिखित में से बुद्ध के जीवन काल में ही संघ प्रमुख होना चाहता था :
(अ) देवदत्त
(ब) महाकस्सप
(स) उपालि
(द) आनन्द

5. हेलियोडोरस का बेसनगर अभिलेख संदर्भित है :
(अ) संकर्षण तथा वासुदेव से
(ब) संकर्षण तथा प्रद्युम्न से
(स) संकर्षण, प्रद्युम्न तथा वासुदेव से
(द) केवल वासुदेव से

6. बौद्ध धर्म के विषय में कौन-से कथन सही हैं?
1. उसने वर्ण एवं जाति को अस्वीकार नहीं किया।
2. उसने ब्राह्मण वर्ग की सर्वोच्च सामाजिक कोटि को चुनौती दी।
3. उसने कुछेक शिल्पों को हीन/निम्न माना
(अ) 1 तथा 2
(ब) 2 तथा 3
(स) 1, 2 तथा 3
(द) इनमें से कोई नहीं

7. वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारम्भ की?
(अ) सात्वतों ने
(ब) वैदिक आर्यों ने
(स) तमिलों ने
(द) आभीरों ने

8. निम्नलिखित चार स्थानों में हुई बौद्ध संगीतियों का सही कालक्रम नीचे दिए हुए कूट से ज्ञात कीजिए :
1. वैशाली
2. राजगृह
3. कुण्डलवन
4. पाटलिपुत्र
(अ) 1, 2, 3, 4
(ब) 4, 3, 2, 1
(स) 2, 1, 3, 4
(द) 2, 1, 4, 3

9. गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्यु के उपरान्त बौद्ध संघ के नेतृत्व के लिए किसे नामित किया था?
(अ) आनन्द
(ब) महाकस्सप
(स) उपालि
(द) किसी को नहीं


10. स्यादवाद सिद्धान्त है :
(अ) लोकायत धर्म का
(ब) शैव धर्म का
(स) जैन धर्म का
(द) वैष्णव धर्म का


उत्तरमाला
1. (ब) 2. (स) 3. (अ) 4. (अ) 5. (द)
6. (स) 7. (अ) 8. (द) 9. (द) 10. (स)