रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग-1

सभी प्रश्न राष्ट्रीय व राज्य स्तर की परीक्षाओं के लिए विशेष तौर पर तैयार किये गए हैं एवं बहुत ही उपयोगी हैं |

सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं |

स्वर्ण की शुद्धता कैरेट में व्यक्त की जाती है। स्वर्ण का शुद्धतम रूप होता है :
(अ) 24 कैरट
(ब) 99.6 कैरट
(स) 91.6 कैरट
(द) 22 कैरट


2. कठोर स्टील में होता है :
(अ) 2 से z% कार्बन
(ब) 0.5 से 1.5% कार्बन
(स) 0.1 से 0.4% कार्बन
(द) 0.01 से 0.04% कार्बन


3. जर्मन सिल्वर में निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं होता?
(अ) कॉपर
(ब) निकेल
(स) सिल्वर
(द) जिंक


4. माणिक्य और नीलम किसके ऑक्साइड हैं?
(अ) कॉपर
(ब) टिन
(स) आयरन
(द) ऐल्युमिनियम


5. ऐल्युमिनियम का प्रमुख अयस्क कौन-सा है?
(अ) डोलोमाइट
(ब) कॉपर
(स) लिग्नाइट
(द) बॉक्साइट


6. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(i) काँसा 1. सीसा, ऐण्टिमनी, टिन
(ii) पीतल 2. ताँबा, जिंक, निकल
(iii) जर्मन सिल्वर 3. ताँबा, जिंक
(iv) मुद्रण धातु 4. ताँबा, टिन
कूट : (i) (ii) (iii) (iv)
(अ) 3 2 1 4
(ब) 4 3 2 1
(स) 1 4 3 2
(द) 2 1 4 3


7. ओडियो और वीडियो टेप पर कौन-सा रासायनिक पदार्थ का लेप रहता है?
(अ) आयरन ऑक्साइड
(ब) सोडियम हाइड्राक्साइड
(स) सिल्वर आयोडाइड
(द) इनमें से कोई नहीं


8. निम्न में से कौन-सा लौह-अयस्क है?
(अ) बॉक्साइट
(ब) मैग्नेटाइट
(स) लिग्नाइट
(द) नाइट्राइट


9. धातु की प्रकृति होती है :
(अ) विद्युत धनात्मक
(ब) विद्युत ऋणात्मक
(स) उदासीन
(द) इनमें से कोई नहीं


10. सीसा-पेन्सिल में सीसा की प्रतिशतता कितनी होती है?
(अ) 0%
(ब) 25%
(स) 50%
(द) 100%

उत्तरमाला
1. (अ) 2. (ब) 3. (स) 4. (द) 5. (द)  6. (ब) 7. (अ) 8. (ब) 9. (अ) 10. (अ)

अगर पोस्ट पसंद आये तो निचे दिए गए लिंक आइकॉन से  शेयर और लाइक जरुर करें | InkExam हमेशा ही महत्वपूर्ण पोस्ट और प्रश्नोतरी निशुल्क करवाता रहा है | 

* MCQ on General Science (Samanya Vigyan)  Chemistry, Physics, Biology, Life Science and Technologies.