भारतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग-2

सभी प्रश्न राष्ट्रीय व राज्य स्तर की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं एवं विशेष तौर पर तैयार किये गए हैं |

सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं |

1. भारत सरकार ने भारत के एक प्रमुख बैंक में RBI के हिस्सों को अर्जित किया है। यह बैंक निम्नलिखित में से कौन है?
(अ) AXIS बैंक
(ब) IDBI बैंक
(स) ICICI बैंक
(द) SBI


2. क्रेडिट कार्ड ....... के नाम से जाने जाते हैं।
(अ) हार्ड मनी
(ब) ईजी मनी
(स) सॉफ्ट मनी
(द) प्लास्टिक मनी


3. हमारे देश के बैंक घरेलू सावधि जमाओं के लिए ........ से प्राप्त सावधि जमाओं पर ब्याज की अधिक दर देते हैं :
(अ) अवयस्कों
(ब) अविवाहित महिलाओं
(स) सरकारी कर्मचारियों
(द) वरिष्ठ नागरिकों


4. निम्नलिखित में से कौन-सा लिखत पृष्ठांकन द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को अंतरित नहीं किया जा सकता है?
(अ) सावधि जमा रसीद
(ब) चेक
(स) विनिमय बिल
(द) बचत पत्र


5. निम्नलिखित में से किस लिखत को 'रेखांकन' लागू होता है?
(अ) चेक
(ब) बिल
(स) बचत पत्र
(द) हुण्डी


6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विकास बैंक है?
(अ) HDFC बैंक
(ब) राष्ट्रीय आवास बैंक
(स) सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
(द) सारस्वत कॉओपरेटिव बैंक


7. निम्नलिखित में से किस अस्ति का बंधक किया जा सकता है?
(अ) स्टॉक
(ब) बही ऋण
(स) राष्ट्रीय बचत प्रमाण-पत्र
(द) भूमि तथा भवन


8. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विदेशी बैंक नहीं है?
(अ) HSBC
(ब) स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक
(स) BNP पारिबास
(द) ING बैंक


9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विदेशी बैंक है, जिसके कार्यालय शाखाएँ भारत में हैं?
(अ) YES बैंक
(ब) HDBC बैंक
(स) IDBI बैंक
(द) स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक


10. टीजर ऋण क्या है?
(अ) बैंकों द्वारा प्रभारित नियत ब्याज दर
(ब) बैंकों द्वारा प्रभारित अस्थिर ब्याज दर
(स) आरम्भ में ब्याज की दर कम रहती है और बाद के वर्षों में यह अत्यधिक बढ़ जाती है
(द) बाद के वर्षों में ब्याज की दर बहुत कम हो जाती है


उत्तरमाला
1. (द)  2. (द)  3. (द)  4. (अ)  5. (अ)  6. (ब)  7. (द)  8. (द)  9. (द) 10. (ब)

अगर पोस्ट पसंद आये तो निचे दिए गए लिंक आइकॉन से  शेयर और लाइक जरुर करें | InkExam हमेशा ही महत्वपूर्ण पोस्ट और प्रश्नोतरी निशुल्क करवाता रहा है |