कला और संस्कृति के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग-1

कला और संस्कृति के प्रश्न सभी राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय एग्जाम के लिए बहुत उपयोगी है जैसे की RO/ARO, HPSSC, Banking, High court, All State PSC, HSSC, HPPSC, UPPCS अन्य |

सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं |

1. उत्तर प्रदेश में बौद्ध एवं जैनियों दोनों की प्रसिद्ध तीर्थस्थली है :
(अ) सारनाथ
(ब) कौशाम्बी
(स) कुशीनगर
(द) देवीपाटन

2. वह स्तूप स्थल जिसका सम्बन्ध भगवान बुद्ध के जीवन की किसी घटना से नहीं रहा है, हैं:
(अ) सारनाथ
(ब) साँची
(स) बोधगया
(द) कुशीनारा


3. पुराणों की कुल संख्या है :
(अ) 12
(ब) 16
(स) 18
(द) 20


4. बौद्ध धर्म के विस्तार के कारणों में सम्मिलित थे :
1. धर्म की सादगी
2. दलितों के लिए विशेष अपील
3. धर्म की मिशनरी भावना
4. स्थानीय भाषा का प्रयोग


5. दार्शनिकों द्वारा वैदिक भावना की सुदृढ़ता
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए :
(अ) 1, 2 और 3
(ब) 2, 3 और 4
(स) 1, 2, 3 और 4
(द) 2, 3, 4 और 5


5. गौतमबुद्ध की माँ किस वंश से सम्बन्धित थी?
(अ) शाक्य वंश
(ब) माया वंश
(स) लिच्छवि वंश
(द) कोसल वंश


6. महावीर का प्रथम अनुयायी कौन था?
(अ) जमालि
(ब) यशोदा
(स) आणेज्जा
(द) त्रिशाला


7. भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का प्रतिपादन किया। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उन्हें सही क्रम में लिखिए:
1. दु:ख है।
2. दु:ख का निरोध है।
3. दु:ख निरोध का मार्ग है।
4. दु:ख का कारण है।
कूट :
(अ) 1, 4, 2, 3
(ब) 1, 4, 3, 2
(स) 1, 3, 2, 4
(द) 1, 2, 4, 3


8. त्रिरत्न सिद्धान्त सम्यक् धारणा, सम्यक चरित्र, सम्यक ज्ञान जिस धर्म की महिमा है, वह है:
(अ) बौद्ध धर्म
(ब) ईसाई धर्म
(स) जैन धर्म
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं


9. निम्नलिखित में से कौन एक जैन तीर्थंकर नहीं था?
(अ) चन्द्रप्रभा
(ब) नाथमुनि
(स) नेमि
(द) संभव


10. निम्नलिखित युग्मों में से गलत युग्म पहचानिए :
(अ) चिश्ती-दिल्ली व दोआब
(ब) सुहरावर्दी-सिंध
(स) औलिया-म.प्र.
(द) फिरदोसी-बिहार

उत्तरमाला
1. (ब) 2. (ब) 3. (स) 4. (स) 5. (द)
6. (अ) 7. (अ) 8. (स) 9. (ब) 10. (स)

अगर पोस्ट पसंद आये तो निचे दिए गए लिंक आइकॉन से  शेयर और लाइक जरुर करें | InkExam हमेशा ही महत्वपूर्ण पोस्ट और प्रश्नोतरी निशुल्क करवाता रहा है |