जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न भाग-1

राष्ट्रीय व राज्य स्तर की परीक्षाओं के लिए Biology and Life Science Multiple Choice Questions.

सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं |

1. वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते बाहुल्य के कारण निम्नलिखित प्रभावित हुए हैं, सिवाय:
(अ) भूमण्डलीय गर्मी
(ब) समतापमंडल में ओजोन की परत व अवक्षय
(स) ऑक्सीजन निषेचन प्रभाव
(द) कार्बन डाइऑक्साइड निषेचन प्रभाव


2. ओजोन इतनी सांद्रता (संकेन्द्रण) पर गंभीर फुफ्फुसीय शोफ उत्पन्न करके मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करता है :
(अ) 0.2 पीपीएम
(ब) 0.3 पीपीएम
(स) 3.0 पीपीएम
(द) 9.0 पीपीएम


3. विश्व का सबसे अधिक तेजी से बढऩे वाला जल पादप है:
(अ) वाटर चेस्टनट
(ब) अमेजनी जलनलिनी
(स) जल हायासिन्थ
(द) यूट्रिक्यूलेरिया


4. 2008-2012 के बीच ग्रीन हाउस गैसों को कम करने के अन्तरराष्ट्रीय समझौता को कहा जाता है :
(अ) एजेंडा-21
(ब) रूल ऑफ-70
(स) रियो प्रोटोकॉल
(द) क्योटो प्रोटोकॉल


5. यदि विश्व के सभी पादप मर जाते हैं, तो सभी पशु भी इनकी कमी के कारण मर जायेंगे:
(अ) आश्रय स्थान
(ब) शीतल वायु
(स) भोजन
(द) ऑक्सीजन


6. जब पादप विविधता को प्राकृतिक आवास में संक्षारित किया जाता है, तो इस संरक्षण को कहते हैं :
(अ) स्थान रहित
(ब) स्व-स्थाने
(स) जीवे (In vivo)
(द) पात्रे (In vitro)


7. अत्यधिक वनोन्मूलन का सबसे अधिक खतरनाक प्रभाव है :
(अ) जंगली जानवरों के निवास स्थलों का नाश
(ब) मृदा अपरदन
(स) वन सम्पत्ति की क्षति
(द) अनेक मूल्यवान पादपों की क्षति


8. चारण आहार शृंखला के आधार तल में जीव होते हैं :
(अ) उत्पादक
(ब) शाकाहारी
(स) माँसाहारी
(द) अपघटक


9. पर्यावरणीय आयोजन के साथ मूलत: सम्बन्धित संगठन है :
(अ) CSIR
(ब) NEERI
(स) CIFRI
(द) ICAR


10. मैंग्रोव वनों पर वैश्विक तापन का क्या प्रभाव होगा?
(अ) वे अधिक प्रचुरता से पैदा होंगे
(ब) मैंगोव के विशाल क्षेत्र जलमग्न हो जायेंगे
(स) कार्बन सिक्स (Sinks) के रूप में उनकी भूमिका अधिक महत्त्वपूर्ण हो जायेगी
(द) उपर्युक्त (अ) और (स) दोनों


उत्तरमाला
1. (स) 2. (द) 3. (स) 4. (द) 5. (द) 6. (ब) 7. (ब) 8. (अ) 9. (ब) 10. (ब)

* MCQ on General Science (Samanya Vigyan)  Chemistry, Physics, Biology, Life Science and Technologies.